राजी: अब कंगना रनौत ने की आलिया भट्ट के अभिनय की तारीफ, जानिए क्या कहा
फिल्म राजी जबसे रिलीज हुई है आलिया भट्ट का स्टारडम एक अलग ही लेवल पर पहुंच गया है और उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। कई बड़े बड़े स्टार्स भी आलिया भट्ट की इस फिल्म को देखने के बाद काफी ज्यादा प्रभावित हुए है और आलिया के अभिनय को खूब सराहा है। हाल है में अभिनेत्री कंगना रनौत से पूछा गया कि आपको राजी कैसी लगी और आलिया के बारे मे आप क्या कहना चाहूंगी।
इस बारे में कंगना का कहना था कि ये मेघना गुलजार की एक बेहतरीन फिल्म है और ये 100 करोड़ की कमाई पार करने वाली है। इस फिल्म में अगर आलिया के अभिनय की बात करें तो वो शब्दों में नहीं बताया जा सकता है।

कंगना कहती है कि आलिया इस फिल्म में पूरे कैरेक्टर में थी काफी बेहतर परफॉर्मेंस दिया है। कंगना कहती है कि आलिया और मेघना ने मुझको फिल्म के ट्रायल के लिए बुलाया था पर मै जा नहीं पाई क्योंकि मैं काफी ज्यादा बिजी चल रही थी।
लेकिन कंगना ने कहा कि मैं वादा करती हूं कि जल्द ही फिल्म देखूंगी और आलिया को इस फिल्म के लिए ढेर सारी मुबारकबाद देते है। अभिनेत्री कंगना रनौत इस समय फिल्म की मणिकर्णिका की शूटिंग में व्यस्त चल रही है और फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में भी चल रही है।
फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है और फिल्म काफी बड़े बजट में बनाई जा रही है। इसके साथ ही कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस फिल्म का भी विरोध हो सकता है।
पता चला था कि सर्व ब्राह्मण महासभा के अक्ष्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने अपने बयान में कहा है कि फिल्म काफी तोड़ मरोड़ कर पेश करने का काम चल रहा है और रानी लक्ष्मीबाई का प्रेम प्रसंग किसी अंग्रेज के साथ दिखाने की तैयारी चल रही है।
उनका कहना है कि अगर ऐसा है तो हम इसका विरोध करते है। हालांकि फिल्म की शूटिंग अभी भी चल रही है और कंगना काफी ज्यादा मेहनत कर रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट जल्द ही सामने आएगी।


Click it and Unblock the Notifications












