"मेरे पास बेबी के लिए समय नहीं है...हर फिल्म मेरा नया बच्चा है"
Recommended Video

विद्या बालन के लिए 2017 साल काफी अच्छा रहा है क्योंकि उनकी फिल्म तुम्हारी सुलु दर्शकों को काफी पसंद आई । विद्या बालन अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं। उन्हें जो सही लगता है वो वही करती हैं और उसका बड़े ही खूबसूरती से जवाब भी देती हैं।
विद्या बालन से हाल में जब बेबी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि "मेरे पास फिलहाल बेबी के लिए समय नहीं है। मेरी हर फिल्म मेरे लिए एक नया बेबी है और मेरे लगभग 20 से भी अधिक बच्चे हैं (हंसते हुए)।मैं फिलहाल सिर्फ अच्छे काम पर फोकस करना चाहती हूं।"

कुछ समय पहले विद्या बालन को डॉक्टर्स के यहां देखा गया था और इस वजह से उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें आई थी।तभी उन्होंने कहा था कि "ये काफी दुखद है कि अगर मैं छोटी सी चीज के लिए भी डॉक्टर के पास जाउं तो इसे प्रेग्नेंसी से जोड़ा जाता है। मैं क्या कोई भी औरत शादी के बाद डॉक्टर के पास जाए तो प्रेग्नेंट है।मैं कोई बेबी मेकिंग मशीन नहीं हूं, दुनिया की जनसंख्या वैसे ही अच्छी खासी बढ़ी हुई है और कुछ लोग बच्चे नहीं चाहते हैं तो कोई बात नहींं।"
विद्या बालन बॉलीवुड की सबसे दमदार एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। सिर्फ शानदार एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक बहुत ही दमदार पर्सनैलिटी हैं जो उन्हें बाकियों से अलग बनाती है।


Click it and Unblock the Notifications