..................... I have no time for Bhojpuri film Said Bipasha Basu | भोजपुरी फिल्मों के लिए टाइम नहीं मेरा पास: बिपाशा - Hindi Filmibeat

भोजपुरी फिल्मों के लिए टाइम नहीं मेरा पास: बिपाशा

इन दिनों बॉलीवुड की बिल्लो रानी मीडिया से काफी परेशान चल रही हैं क्योंकि मीडिया बहुत ऊंट-पटांग उनके बारे में छाप रहा है। बिपाशा ने नाराजगी और हैरानी जताते हुए कहा कि मुझे अचरज हो रहा है कि मुझे ही नहीं पता कि मैं भोजपुरी फिल्में करने जा रही हूं और दुनिया को पता है। बिपाशा ने कहा कि वो इस समय खुद बॉलीवुड में बिजी हैं। वो इन दिनों विक्रम भट्ट के साथ बेनाम फिल्म को शूट कर रही हैं।

इसके बाद उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं जिनका ऐलान होना अभी बाकी है। बिपाशा ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता है कि जो भाषा मुझे आती नहीं भला उस भाषा में फिल्म कैसे कर सकती हूं।

मालूम हो कि खबर आयी थी कि बिपाश बसु, लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता और गायक मनोज तिवारी की प्रेमिका के रूप में फिल्म काशी में नजर आने वाली हैं। भोजपुरी फिल्म काशी बनारस की कहानी कहती है। कहा तो यह भी जा रहा था कि मनोज तिवारी के साथ बिपाशा को काफी देखा भी जा रहा है। फिल्मी गलियारों में इस बेमेल जोड़ी की डेटिंग के किस्से भी सुनने में आये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X