मैरिकॉम बनने वाली प्रियंका ने कभी कोई खेल नहीं खेला

भारत की रीयल हिरोईन मैरिकॉम पर आधारित फिल्म में लीड रोल कर रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्हें मैरिकॉम का रोल निभाने का मौका मिला, इसके लिए वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं लेकिन यह रोल उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि उन्होंन रीयल लाइफ में कभी भी कोई खेल नहीं खेला है। पीसी ने कहा कि मैंने कभी भाग-दौड़ वाले खेल नहीं किये हैं इसलिए पर्दे पर मैरिकॉम की लाइफ जीना मेरे लिए काफी टफ है।

मालूम हो मैरिकॉम बनने के लिए प्रियंका चोपड़ा जीतोड़ मेहनत कर रही हैं इसलिए उन्होंने बॉक्सिंग की वर्कशॉप भी ज्वाइन की है जहां यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें खुद मैरिकॉम भी कुछ स्टंट सीखायेंगी।

अपने जीवन की सबसे कठिन फिल्म इसे मानने वाली प्रियंका वैसे इस रोल के लिए काफी खुश भी हैं। वह कहती हैं कि कि संजय लीला भंसाली निर्देशित यह फिल्म एकदम अलग होगी। मालूम हो कि फिल्म के निर्माता ओमंग कुमार हैं।

प्रियंका ने कहा कि मेरे लिए यह गौरव की बात है कि मैं एक रीयल टाइम लाइव हिरोईन की जीवनी को पर्दे पर उजागर करने वाली हूं जिसने सिर्फ और सिर्फ मेरे देश की गर्दन को ऊंचा किया है और जिस पर हर भारतीय को गर्व है।

फिलहाल तो प्रियंका इन दिनों अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म जंजीर के प्रमोशन में व्यस्त हैं जिनमें उनके साथ राम चरण तेजा और माही गिल नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज के बाद ही भंसाली पुरजोर तरीके से अपनी फिल्म की शूटिंग करेंगे। भंसाली को पूरा भरोसा है कि उनकी यह फिल्म बॉलीवुड के लिये मिसाल होगी और प्रियंका का अभिनय अवार्डों की छड़ी लगा देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X