"शाहरुख खान के साथ मुझे किसी फिल्म में कभी नहीं किया गया अप्रोच" विद्या बालन
विद्या बालन ने जितनी फिल्मों में काम किया है, उन सभी फिल्मों की एक कॉमन चीज रही है, उनकी उम्दा परफॉर्मेंस। आजकल वह अपनी ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म शेरनी को लेकर चर्चा में हैं। शेरनी में वन अधिकारी की भूमिका ने विद्या बालन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में विद्या बालन ने किंग खान शाहरुख खान के साथ कभी काम नहीं करने को लेकर जवाब दिया।
बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में विद्या बालन ने बताया आखिर उन्होंने क्यों आजतक शाहरुख खान के साथ काम क्यों नहीं किया। विद्या ने कहा, मैं जब भी अपनी फिल्म प्रमोट करती हूं तो हर बार मुझे ये सवाल जरूर किया जाता है। बहुत लोगों ने मुझसे कहा कि वह शाहरुख खान के साथ मुझे काम करते देखना चाहते हैं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं कभी। मुझे कभी भी शाहरुख खान के साथ काम करने के लिए अप्रोच ही नहीं किया गया।

विद्या बालन ने कहा कि उम्मीद है कि ऐसा जल्द ही होगा और एक फिल्म में हम काम करेंगे। मैं भी एक्साइटिड होंगी ऐसी फिल्म में काम करने पर। बता दें सोशल मीडिया पर कई बार विद्या बालन से ये सवाल किया जाता है।
इंटरव्यू के दौरान विद्या से ये भी पूछा गया कि बॉलीवुड में ऐसा कौन सी रुढ़िवादी सोच है जिसे आप तोड़ना चाहती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि समाज में भी बहुत सारे अवगुण हैं जिन्हें तोड़ने की आवश्यकता है।
बता दें अमेजन प्राइम वीडियो पर विद्या बालन की फिल्म शेरनी रिलीज हुई। इस फिल्म में विद्या बालन की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई और समीक्षकों ने भी फिल्म को अच्छे रिव्यू दिए।


Click it and Unblock the Notifications