"फ्लॉप फिल्में कर कर के मैंने पूरा करियर बना लिया"
मनोज बाजपेयी ने पिछले साल तीन फिल्में दी थीं और तीनों में ही उनका प्रदर्शन शानदार था। और अब इस साल की शुरूआत उन्होंने नाम शबाना से की। लेकिन मनोज ने बताया अपने सक्सेसफुल फ्लॉप एक्टर होने की बात।
मनोज बाजपेयी एक शानदार एक्टर हैं जो अपने काम के दम पर अपनी काबिलियत साबित करते हैं। हाल ही में वो नाम शबाना में दिखाई दिए और उनके किरदार की जमकर तारीफ हो रही है।
पिछले साल वो ट्रैफिक, बुधिया और अलीगढ़ जैसी फिल्मों के साथ सबका दिल जीत गए तो कृति और तांडव जैसी शॉर्ट फिल्म के साथ तबाही मचाते दिखे। हाल ही में उन्होंने अपने करियर के बारे में शानदार तरीके से बात की।

मनोज बाजपेयी ने बॉक्स ऑफिस पर बात करते हुए कहा कि सत्या, शूल, अलीगढ़, गैंग्स ऑफ वसेपुर जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल नहीं चलीं लेकिन फिर भी इन फिल्मों के चलते मुझे सब कुछ मिला। और मेरी सराहना की गई।
एक तरह से देखा जाए तो मेरा पूरा करियर ही फ्लॉप फिल्मों पर टिका हुआ है। मेरी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर पाती है चाहे वो जितनी भी तारीफ बटोर ले।
फिल्मों की कमाई पर हाल ही में केके मेनन ने भी खुलकर कटाक्ष करते हुए कहा था किघटिया से घटिया फिल्म भी 100 करोड़ , 300 करोड़ कमा रही है। ऐसे में जो नहीं कमा रही उसे कोई देखना नहीं चाहता और वो घाटा उठाती है।
[#MustRead: किसी और को अपनी रिलीज़ डेट देकर दिखाएं सलमान - आमिर!]
वहीं जो 300 करोड़ कमाती है वो किसी लायक फिल्म नहीं होती और फिर लोग कहते हैं कि अच्छी फिल्में नहीं बनती हैं। वास्तव में इन क्लब्स ने आदत बिगाड़ दी है। सबको मसाला पता है और हर फिल्म में वही डालकर 400 करोड़ कमा लेना है।
देखिए उन फिल्मों की लिस्ट जो 100 करोड़ क्लब के लायक नहीं थीं -


Click it and Unblock the Notifications












