सैफ ने की शाहरूख की तारीफ, कहा, दिलचस्प इंसान है SrK
एक्टर सैफ अली खान , शाहरूख और अपने बीच किसी तरह के विवाद को जन्म नहीं देना चाहते। जी हां, सैफ अली खान का कहना है कि उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करके हमेशा अच्छा लगा है और वह उनकी बहुत इज्जत करते हैं।
गौरतलब है कि, कुछ दिनों पूर्व सैफ ने में कहा था कि वह किसी बड़े सितारे की मौजूदगी वाली फिल्म में दूसरी मुख्य भूमिका निभाने की बजाय अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में मुख्य भूमिका निभाना पसंद करेंगे। सैफ के इस बयान को कई अलग अलग तरह से पेश किया गया। जिस पर सैफ ने प्रतिक्रिया दी है। सैफ का कहना है कि 'उनके मन में शाहरुख के प्रति कोई कटु भावना नहीं है। बल्कि मेरी शादी में शामिल होने वाले कुछ बॉलीवुड सितारों में से एक शाहरूख भी थे।'
सैफ ने एक बयान में कहा, "मैंने जब कभी शाहरुख के साथ काम किया, मुझे अच्छा लगा। फिर चाहे वह उनके साथ फिल्मफेयर अवार्ड की मेजबानी हो, 'कल हो ना हो' फिल्म हो या फिर टेम्पटेशन्स टूर हो..शाहरूख एक दिलचस्प इंसान हैं।" इतना ही नहीं, सैफ ने यह भी कहा कि वह शाहरुख से अनबन की खबरों से उकता गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कोई बहुत दिलचस्प रोल नहीं मिलेगा, मैं अकेले ही फिल्में करना चाहूंगा।
उन्होंने कहा, "मैं शाहरुख और मेरे बारे में आ रही खबरों से निराश हूं। मैं उनके साथ काम कर चुका हूं और मुझे पता है बॉलीवुड के लिए उनका क्या योगदान रहा है। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications












