मीडिया की आलोचनाओं से ऊबकर वजन कम किया: जरीन खान
थुलथुल शरीर वाली फिल्म वीर की अभिनेत्री जरीन खान याद होगी.. जी हां वही जिनकी शक्ल कैटरीना कैफ से काफी मिलती-जुलती है.. आज कल काफी स्लीम-ट्रीम नजर आ रही है। एक इवेंट में बेहद ही कमसिन अंदाज में नजर आ रहीं जरीन खान से मीडिया वालों ने जब उनके खूबसूरत काया के बारे में सवाल किया तो उन्होंने जो जवाब दिया उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
जरीन ने कहा कि मैंने अपना वजन आप सभी (मीडिया) के लिए घटाया है क्योंकि आप सभी मेरी बहुत आलोचना करते थे। जरीन ने जिस समय फिल्म उद्योग में कदम रखा था तब उन्हें अपने बढ़े हुए वजन के लिए काफी आलोचना सहनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने छरहरी काया पाने के लिए पावर योगा, कार्डियो बूटकैम्प और वजन प्रशिक्षण लिया।आखिरी बार 'हाउसफुल 2' में दिखीं जरीन जल्द निर्देशक रेमो डिसूजा की अगली फिल्म परियोजना में दिखेंगी। इसमें अभिनेता राजीव खंडेलवाल भी अभिनय कर रहे हैं।
साउथ की फिल्मों के साथ-साथ जरीन खान पंजाबी फिल्म में भी काम कर रही हैं। बॉलीवुड में सलमान की खोज कही जाने वाली जरीन, सलमान को ही अपना गॉडफादर मानती हैं। काफी समय से सुर्खियों से दूर रहीं अभिनेत्री जरीन खान दिलचस्प कार्ययोजना के साथ लौट रहीं हैं। जरीन रेमो डिसूजा की 'अमर मस्ट डाय' और पंजाबी सिनेमा करने को कमर कस चुकी हैं। बताया जा रहा है कि उनसे मनीष झा की 'द लेजंड ऑफ माइकिल मिश्रा' को लेकर भी चर्चा की गई है।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications