फिल्मों के अलावा जहां और भी है: करीना कपूर
लगता है शादी का असर मिसेज करीना कपूर खान पर दिखने लगा है तभी तो वो कहती फिर रही हैं कि फिल्मों के अलावा भी जिंदगी में और भी बहुत कुछ है। जिसे वो भरपूर जीती हैं और जीना चाहती हैं। जिसे वो अपनी फिल्मी दुनिया में मिक्स नहीं करना चाहती हैं। करीना ने कहा कि बॉलीवुड के बाहर भी उनके बहुत सारे दोस्त हैं जो उनकी फिल्मी दुनिया के दोस्तों से बहुत अलग हैं जिनसे मिलकर वो बहुत फ्रेश महसूस करती हैं।
करीना ने कहा कि मैं ज्यादा किसी से करीबी रिश्ता नहीं रखती हूं और ना ही किसी की जिंदगी में दखलाअंदाजी करती हूं इसलिए मुझे भी किसी का दखल अपनी लाईफ में पसंद नहीं है। वैसे करीना की यह बातें सुनने में जितनी अच्छी है उतनी ही सही है।
आज 12 साल से वो फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। एक बड़े घराने की बेटी और बेगम बनने के बावजूद आज तक करीना के व्यवहार को लेकर किसी ने शिकायत नहीं की है।उनका अगर शाहिद कपूर के साथ कोई अतित था तो भी उन्होंने शाहिद को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की दोनों के बीच में कभी भी कहा-सुनी होने की खबर नहीं आयी औऱ सैफ के साथ पूरे पांच साल तक का रिश्ता रखने के बाद भी करीना ने कभी भी सैफ के परिवारवालों के लिए कुछ नहीं कहा। जिसका शायद नतीजा है कि सैफ अली खान के पर्व शादी के बच्चे भी करीना को छोटी अम्मी कहकर बुलाते हैं और सैफ की बेटी सारा खान करीना की बहुत बड़ी प्रशंसक है।


Click it and Unblock the Notifications
