"मुझे भी हीरो-डायरेक्टर की गर्लफ्रेंड की वजह से फिल्मों से निकाला गया"

By Shweta

Recommended Video

Priyanaka Chopra REVEALS, 'I've been thrown out of movies'; Here's why | FilmiBeat

प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपने करियर की बुलंदियों पर हैं और लगातार आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अच्छा खासा नाम कमाया है।प्रियंका चोपड़ा का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है और वो आज जिस मुकाम पर हैं उसका सारा श्रेय उनकी मेहनत को जाता है।

प्रियंका चोपड़ा इस साल फोर्ब्स की सेलिब्रिटी लिस्ट में शामिल होने वाली इकलौती महिला सेलिब्रिटी हैं।उन्होंने हाल में एक इवेंट में कहा कि बॉलीवुड में महिलाओं और पुरुषों के बीच फीस को लेकर भेदभाव किया जाता है जो गलत है। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड में गलत तरीके से पावर के इस्तेमाल करने की भी बात कही।

i-have-faced-abuse-of-power-thrown-out-of-films-for-someone-s-girlfriend-says-priyanka-chopra

प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान बताया कि करियर के शुरुआती समय में कई बार उन्हें एक्टर की गर्लफ्रेंड तो कभी डायरेक्टर की गर्लफ्रेंड की वजह से फिल्मों से निकाला गया है और वो रोल उन एक्टर या डायरेक्टर की गर्लफ्रेंड को मिल जाते थे। प्रियंका चोपड़ा ने यहां तक कि बॉलीवुड में कास्टिंग काउच की भी बात कही।

प्रियंका ने इस दौरान ये भी बताया कि विदेशों में उनके लिए सफर करना इतना आसान नहीं था। 16 साल की उम्र में उन्हें बाकी विदेशी स्टूडेंट्स की छेड़खानी का सामना करना पड़ता था। प्रियंका ने यह भी बताया कि हाई स्कूल में पढ़ने वाली वह अकेली लड़की थीं। स्टूडेंट्स उस दौरान उन्हें ब्राउनी और करी कहकर छेड़ा करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X