दिव्या दत्ता की आठ फिल्में

क्लिक करें : सलमान और कुत्ते की पूंछ!
'हाट, द वीकली बाजार' में वह एक राजस्थानी महिला की भूमिका में दिखेंगी, इस महिला को गांव वालों को चुनौती देने और अपने पति को छोड़ने की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। यह सीमा कपूर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म होगी। दिव्या के अलावा मुकेश तिवारी, अर्चना पूरन सिंह और यशपाल शर्मा ने इसमें अभिनय किया है। इसके बाद वह सुशेन भटनागर की फिल्म 'मोनिका' में नजर आएंगी। 'मोनिका' कुछ साल पहले अपने दिल्ली स्थित घर में मृत पाई गई पत्रकार शिवानी भटनागर के जीवन पर आधारित फिल्म है।
क्लिक करें : राकेश ओमप्रकाश की आशा
दिव्या सुभाष घई की फिल्म 'चालू मूवी' में भी अभिनय कर रही हैं। उनकी अन्य फिल्मों में अमोल गुप्ते की बाल फिल्म और सुधीर मिश्रा की एक फिल्म शामिल हैं। वर्तमान में दिव्या उनकी नई फिल्म 'हिस्स' के प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हैं। अगस्त में प्रदर्शित होने वाली यह फिल्म एक सर्प महिला (मल्लिका शेरावत) पर आधारित है। अमेरिकी निर्देशक जेनिफर चेम्बर लिंच के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इरफान खान और अमेरिकी अभिनेता जेफ डॉसीट ने भी अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications











