..................... मैंने ऐसी कई फिल्में की हैं, जो किसी ने नहीं देखी है- प्रियंका चोपड़ा | I have done many movies that no one has watched- Priyanka Chopra - Hindi Filmibeat

अपने करियर को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मैंने ऐसी कई फिल्में की हैं, जो किसी ने नहीं देखी है'

बॉलीवुड और हॉलीवुड में नाम कमा रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर और संघर्ष के दिनों को याद किया। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी नाकामियां झेली हैं। उन्‍होंने कहा कि जिंदगी एक सीढ़ी है, यह कभी डेस्टिनेशन नहीं हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा का मनाना है कि उन्होंने खुद कई लड़ाइयां हारी हैं। एक इंटरनैशनल मैगजीन से बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा, मैंने कई ऐसी फिल्में की हैं, जो शायद किसी ने नहीं देखी है।

Priyanka Chopra

प्रियंका ने बताया कि वह मेनस्‍ट्रीम लीडिंग एक्‍ट्रेस बनना चाहती थीं, ना कि स्‍टीरियोटाइप। प्रोफेशन में 10 साल तक रहने के बाद एक्‍ट्रेस को लगा कि वह उस जगह पर पहुंच गई हैं जहां वह पहुंचना चाहती थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में जीत के लिए कड़ी मेहनत करने के बारे में भी बात की और उन्हें उम्मीद है कि उनके बाद की पीढ़ी को ऐसा संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।

अभिनेत्री ने कहा, "हम एशियाई लोगों को हमेशा सिखाया गया है कि आप जहां जा रहे हैं वहां पहुंचने के लिए आपको हर किसी की तुलना में तेज दौड़ना है.. मैं मुख्यधारा की अग्रणी महिला के रूप में दिखना चाहती थी।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि जिम्मेदारी लगातार अपने लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए गोलपोस्ट को आगे बढ़ाने की है। जो आपके पीछे आते हैं। दक्षिण एशियाई प्रतिभाओं की अगली पीढ़ी के लिए मैं चाहती हूं कि उन्हें वह भूमिकाएं मिलने में 10 साल न लगें जो वे चाहते हैं।"

फिल्मों की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की फेमस साइंस फिक्शन सीरीज फिल्म 'मैट्रिक्स' में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपनी अगली हॉलीवुड वेब सीरिज भी साइन कर ली है। प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन अमेजॉन के लिए एक थ्रिलर वेब सीरीज में काम करने जा रहे हैं, जिसका नाम है सिटाडेल। एवेंजर्स एंडगेम फेम रूसो ब्रदर्स इस सीरीज को बना रहे हैं। इसके अलावा उन्‍होंने 'टेक्‍स्‍ट फॉर यू' की शूटिंग खत्‍म की है जिसमें उनके साथ Sam Heughan दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X