#Alert: हाउसफुल 4, हेरा फेरी 3, गरम मसाला 2...सब करेंगे अक्षय
अक्षय कुमार अपनी फिल्म जॉली एलएलबी के बारे में बात करते हुए बता गए कि कैसे सात हीरो वाली फिल्म करने के बाद दो हीरो वाली फिल्म का कॉन्फिडेंस आ जाता है।
अक्षय कुमार स्टारर जॉली एलएलबी 2, 10 फरवरी को रिलीज़ हो रही है और फिल्म का प्रमोशन ज़ोरदार तरीके से चल रहा है। इसी सिलसिले में बात करते हुए अक्षय कुमार ने हाल ही में खुलकर कई सवालों के जवाब दिए और इनमें सबसे अहम सवाल था मल्टीस्टारर फिल्में।
अक्षय कुमार से पूछा गया कि आजकल दो हीरो वाली फिल्म ना कोई बनाना चाहता है ना कोई करना चाहता है। तो क्या अक्षय कुमार ऐसी फिल्में करना चाहते हैं। अक्षय कुमार का जवाब एक दम दो टूक था।

अक्षय कुमार का कहना था कि मैंने ऐसी फिल्म की हुई है जहां सात सात हीरो थे - जानी दुश्मन। इसलिए मुझे ऐसी फिल्म करने में कोई हर्ज़ नहीं है। बशर्ते रोल अच्छा हो। मेरे लिए तो अच्छी ही बात है कि फिल्म में दो हीरो या तीन हीरो हों। मेरा तो काम ही यही है, मैं क्यों नहीं करूंगा।
[अक्षय कुमार का ये 2018 का एलान...आपको बेचैन कर देगा!]
गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने अपने करियर में सबसे ज़्यादा मल्टीस्टारर फिल्में दी हैं। वो भी लीड हीरो के तौर पर। मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी से लेकर हाउसफुल और हेरा फेरी तक हर फिल्म में उन्होंने खुद भी कमाल किया है और अपने को स्टार के साथ उनकी केमिस्ट्री भी बेहतरीन रही है।
[#Poster: अक्षय कुमार का फागुन वाला धमाका देखे? ]
ऐसे में देखा जाए तो अक्षय कुमार हाउसफुल 4, हेरा फेरी 3 सब कर सकते हैं, बशर्ते स्क्रिप्ट अच्छी हो। तो बस फिर क्या आप भी इन फिल्मों का इंतज़ार करिए।
हम आज बॉलीवुड में स्टार्स की तिकड़ी लेकर आए हैं जिन्होंने फिल्मों में खूब धमाल मचाया और इनकी तिकड़ी की बदौलत कई फिल्में सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर साबित हुई । जानिए आप भी -


Click it and Unblock the Notifications











