मैंने आमिर खान की नकल की हैः रणवीर सिंह

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही रणवीर ने आमिर खान और सलमान खान का एक पार्टी के दौरान मजाक बनाया था। जहां उन्होंने सल्लू की नकल की थी वहीं वो आमिर खान की तरह पैंट को कमर से उपर पहन कर आए थे। इस बारे में बाद में रणबीर ने कहा कि उनका इरादा मजाक उड़ाने का जरा भी नहीं था।
रणवीर का कहना है कि मुझे बॉलीवुड में आमिर खान बेहद पसंद हैं मैं उनका मजाक नहीं उड़ा सकता। मुझे बचपन की एक बात याद हैं मुझे सिर के पास चोट लग गई थी और मैंने बैंडेड लगाया था। चोट के ठीक हो जाने के बाद भी मैंने उस बैंडेड को सिर से अलग नहीं किया। क्योंकि मैंने उस समय आमिर खान की फिल्म कयामत से कयामत तक देखी थी।
मैं ऐसे समय में पैदा हुआ जब आमिर खान की फिल्में ही लोगों को पसंद थी मैं भी उनकी ही फिल्मों को देख कर बड़ा हुआ हूं वो मुझे बहुत ज्यादा पसंद हैं।


Click it and Unblock the Notifications











