..................... I've broken the mould in my films: Abhishek Bachchan | हर फिल्म में हटकर नजर आया हूं: अभिषेक बच्चन - Hindi Filmibeat

हर फिल्म में हटकर नजर आया हूं: अभिषेक बच्चन

Abhishek bachchan
फिल्म 'रावण" के साथ हिन्दी सिने जगत में 10 वर्ष पूरे करने जा रहे बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि अब तक उनका करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है और उन्होंने अपनी हर फिल्म में कुछ अलग हटकर भूमिका निभाई है। अभिषेक ने कहा, "फिल्म 'रावण" के साथ ही मै हिन्दी फिल्म उद्योग में 10 वर्ष पूरे कर रहा हूं। मैं उस समय कुछ नहीं जानता था। यहां सीखने को बहुत कुछ मिलता है और अभी भी मैं सीख रहा हूं। यह एक अच्छा सफर है। मै इस बात से काफी खुश हूं कि मै इस फिल्म उद्योग का हिस्सा हूं।"

वर्ष 2000 में जे.पी. दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी" से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले 34 वर्षीय अभिषेक कहते हैं कि उनके विकास में असफलता की बहुत बड़ी भूमिका रही है। 'धूम" जैसी सफल फिल्म दे चुके अभिषेक कहते हैं, "असफलता के दौर से भी मैं गुजरा हूं। मै सोचता हूं कि यह जरुरी भी है। इससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मेरा मानना है कि असफलता के बिना सफलता नहीं मिल सकती।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X