रानी मुखर्जी का खुलासा.."मैंने भी कई हिचकियां झेली है"
Recommended Video

हिचकी से रानी मुखर्जी दमदार वापसी कर रही हैं। उनकी फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है और खुद रानी मुखर्जी भी फिल्म से काफी खुश हैं।
रानी मुखर्जी प्रेग्नेंसी के बाद लंबे ब्रेक पर गईं और वो पहले अपने बेबी पर ध्यान देना चाहती थीं। उन्होंने यही किया भी।अदिरा फिलहाल 2 साल की हैं और रानी मुखर्जी फिर से फिल्मों में आ रही हैं। उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिल खोलकर फिल्म के बारे में और अपनी जिंदगी के बारे में बातें की।

उन्होंने IANS से बातचीत में कहा कि "हां हिचकी आना किसी भी एक्टर की जिंदगी में काफी सामान्य बात है। ना सिर्फ एक्टर बल्कि किसी भी शख्स की जिंदगी में आम है।कई बार ये प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी में भी आती है। मैं भी कई बार हिचकियों का सामना कर चुकी हूं।"
रानी मुखर्जी ने ये भी माना कि हर कोई इन हिचकियों से सीखता है और अधिक मजबूत शख्स बनता है। रानी मुखर्जी के फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।रानी मुखर्जी भी वापसी कर काफी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications