वो आदमी पीछे से आया और मुझे ऐसे पकड़ा कि मैं डर गई - सोनम
सोनम कपूर ने बताया कि जब वो छोटी थीं तो वो भी मोलेस्टेशन का शिकार हुई थीं।
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। सोनम ने बताया कि जब वो छोटी थीं तो वो भी मोलेस्टेशन का शिकार हुई थीं और उनके लिए यह बहुत बड़ा आघात था। सोनम ने बताया कि किस तरह से एक थियेटर में उनकी छाती को गलत तरीके से पकड़ा गया।
सोनम ने बताया कि वो उस समय अक्षय और रवीना की एक फिल्म देखने के लिए थिएटर गई थीं। उनके साथ कई सहेलियां भी थीं। तब मैं करीब 13-14 साल की थी।'' ये खुलासा सोनम कपूर ने एक चैट शो के दौरान किया है। इसका नाम द बॉलीवुड राउंडटेबल है।

इस चैट शो में सोनम के साथ साथ विद्या बालन, अालिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, राधिका आप्टे भी मौजूद थीं। आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मोलेस्ट जैसे मुद्दे पर खुलकर बात की है।
VIDEO: शाहरूख से लेकर आमिर खान के गानों का बन गया मज़ाक!
इससे पहले भी कई एक्ट्रेस इस मुद्दे पर बात कर चुकी हैं। फिल्म पार्च्ड के प्रमोशन के दौरान राधिका आप्टे और सुरवीन चावला ने भी अपने साथ हुए छेड़छाड़, कास्टिंग काउच और शोषण की बात खुल कर कही थी।


Click it and Unblock the Notifications