''मैं 22 साल से यही सुन रहा हूं.. कि मेरा करियर खत्म हो चुका है.. लेकिन....''
शाहरूख खान ने कहा, मैं पिछले 22 सालों से यही सुन रहा हूं कि मेरा करियर खत्म हो चुका है। सभी ये कहते रहते हैं।
यह कहना है कि सुपरस्टार शाहरूख खान का, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिये हैं। शाहरूख उन एक्टर्स में हैं, जो रिस्क लेने से डरते नहीं हैं। उन्होंने काफी अलग अलग तरह के किरदार निभाए हैं, जिनमें से कुछ सफल रहे तो कुछ में फेल रहे। लेकिन शाहरूख ने अपनी असफलताओं को मानने से कभी इंकार नहीं किया।
अपनी अगली फिल्म में ऐसे दिखेंगे शाहरूख खान.. सेट से तस्वीरें LEAKED
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब शाहरूख से पूछा गया कि क्या उन्हें भी असुरक्षा महसूस होती है। तो उन्होंने कहा- मैंने कभी भी फिल्मों के मामले में खुद को असुरक्षित महसूस नहीं किया है। मैं बिजनेस में सालों से हूं। एक्टर और फिल्में पानी की तरह होती हैं, जो अपनी जगह खुद बना लेती है। मैं 25 सालों से फिल्में कर रहा हू और इसके पीछे मेरा एक ही उद्देश्य है.. दर्शकों का मनोरंजन करना.. उन्हें खुश करना।

शाहरूख ने आगे कहा, कुछ फिल्में होती हैं जो बुरी तरह गिरती है। लेकिन कई फिल्में हिट भी होती हैं। हालांकि मैं पिछले 22 सालों से यही सुन रहा हूं कि मेरा करियर खत्म हो चुका है। सब यही कहते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता लोग यह समझते हैं कि किस तरह एक एक्टर दर्शकों को इंटरटेन करना चाहता है।
मेरी फिल्म रिलीज होती है तो मैं खुश होता हूं। यदि फिल्म पसंद आती है तो बढ़िया.. नहीं पसंद आती है तो मैं दुखी होता हूं कि मैं अपने प्राइम उद्देश्य में कहां पीछे रह गया।
यहां जानें शाहरूख खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली कुछ फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications