शादी ने जिम्मेदार बना दिया : संजय दत्त

बॉलीवुड के 51 वर्षीय इस दिग्गज कलाकार ने तीसरी बार विवाह किया है। इससे पहले वर्ष 1987 में संजय ने ऋचा शर्मा से शादी रचाई थी लेकिन कुछ समय बाद ही ब्रेन ट्यूमर की वजह से अमेरिका में 1996 में निधन हो गया था। उनकी एक बेटी त्रिशाला है जो अब अमेरिका में रहती है। इसके बाद संजय ने मॉडल रिया पिल्लै से विवाह किया लेकिन वर्ष 2005 में दोनों के बीच तलाक हो गया। वर्ष 2008 में उन्होंने मान्यता से शादी रचाई।
संजय कहते हैं, "जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ाव से किसी व्यक्ति में बदलाव नहीं आता है बल्कि उम्र की वजह से बदलाव होता है। उम्र के साथ ही मैं अधिक जिम्मेदार हो गया हूं। मैं अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देता हूं जो कठिन दौर में भी मेरे साथ खड़े रहे।" गौरतलब है कि संजय दत्त ने वर्ष 1981 में बॉलीवुड में फिल्म 'रॉकी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने 'सड़क', 'साजन', 'खलनायक' में काम किया। वर्ष 1999 में प्रदर्शित होने वाली फिल्म 'वास्तव' से सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार जीता था।
बॉलीवुड में कुछ गंभीर भूमिकाएं करने के बाद संजय ने 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'लगे रहो मुन्नाभाई' जैसी हास्यप्रधान फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई।


Click it and Unblock the Notifications