''अक्षय कुमार एक्शन हीरो है या सिर्फ देशभक्ति फिल्में करता है, यह सुनना मुझे पसंद नहीं''
हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने इंटरव्यू में कहा कि मैं कभी किसी टैग में नहीं बंधना चाहता। मुझे पसंद नहीं जब कोई कहता है कि यह तो सिर्फ एक्शन फिल्में करता है या ये सिर्फ देशभक्ति फिल्में ही करता है। मैंने हमेशा हर तरह की फिल्मों के साथ दर्शकों को इंटरटेन करने की कोशिश की है। मैं गोल्ड कर रहा हूं तो हाउसफुल 4 और केसरी भी कर रहा हूं।
2001 में मेरी फिल्म ने 265 करोड़ कमाया, आज आती तो 4000 करोड़ कमाती
अक्षय कुमार ने कहा, जैसे ही लोग मुझे एक टैग में बांधने लगते हैं मुझे घुटन होने लगती है.. ऐसा लगता है जैसे लोग मुझे साइड कर रहे हैं। फिर मैं वहां से भागने की कोशिश करता हूं।

हर साल एक देशभक्ति फिल्म करने की बात पर अक्षय कुमार ने कहा- मैं कोई प्वॉइंट प्रूव करने के लिए देशभक्ति फिल्में नहीं करता हूं। मैं वो फिल्में करता हूं क्योंकि उसकी कहानी खूबसूरत होती है। मैंने पिछली रात गोल्ड दूसरी बार देखी और मैं कहानी से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका। हमें पता था हम स्पोर्ट्स ड्रामा बना रहे हैं.. लेकिन हमें अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह बाहर आएगा।
बहरहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications