'करण जौहर को अमिताभ की जो फिल्में पसंद है वो मुझे बुरी लगती हैं"
करण जौहर अमिताभ बच्चन की जो फिल्में पसंद करता है उन्हें मैं पसंद नहीं करता।
राम गोपाल वर्मा की अगली फिल्म सरकार 3 है जो 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । राम गोपाल की इस फिल्म को इतना सफल बनाने में अमिताभ बच्चन का सबसे बड़ा हाथ है सभी जानते हैं। अमिताभ बच्चन की वजह से ये फिल्म और भी बड़ी हिट साबित हुई।
हाल में राम गोपाल वर्मा ने कुछ ट्वीट भी किए थे कि उन्होंने अमिताभ बच्चन का इंटरव्यू लिया है और साथ ही इसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन को झूठ शख्स करार दिया। इसी दौरान बातचीत में एक जगह वो बोलते हैं कि एक बार राम गोपाल वर्मा और करण जौहर अमिताभ बच्चन की फिल्मों पर चर्चा कर रहे थे।

इस दौरान अमिताभ बच्चन की जिस भी पसंदीदा फिल्म का नाम करण जौहर ने लिया कि वही फिल्में राम गोपाल वर्मा को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।दरअसल करण जौहर ने अमिताभ की अपनी पसंदीदा फिल्मों में कभी कभी और सिलसिला का नाम लिया था ।
राम गोपाल वर्मा ने बताया कि उन्हें कभी कभी इसलिए नहीं पसंद है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने किसी को भी नहीं मारा और सिलसिला के दौरान एक सीन में कोई रेखा को कमेंट करता है और अमिताभ उसे पीटते है और इस फिल्म के दौरान हॉल में दर्शकों ने सिर्फ एक इसी सीन पर तालियां बजाई थी। खैर अमिताभ की हर फिल्म उन्हें पसंद हो या ना हो लेकिन निजी जिंदगी में वो अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।


Click it and Unblock the Notifications