मैं घटिया नहीं जो आयटम नंबर करूं: अदिति
आपको बताते चले कि यह वहीं अदिति रॉव हैं जिन्होंने यह साली जिंदगी और मर्डर 3 में लिपलॉक और इंटिमेट सींस की भरमार कर दी थी। अदिति ने ही हाल में कहा था कि उन्हें बिकनी पहनने से कोई परहेज नहीं हैं।
अदिति ने कहा था कि वास्तव में बिकनी सिर्फ एक कपड़ा है जिसे कि स्विमिंग के वक्त पहना जाता है, अब आप तैराकी करते हुए साड़ी और गाउन तो नहीं पहन सकते हैं ना। यह सिर्फ एक परिधान है, एक खूबसूरत पोशाक है। यदि कोई लड़की अपनी सेक्सी बॉडी को बिकनी में दिखाती है तो इसमें गलत क्या है। यह तो उसका हक है और रही बात मेरी तो मैं तो बचपन से ही बिकनी पहन रही हूं इसलिए मुझे नहीं लगता है कि इस टॉपिक पर बात करनी चाहिए।
इन दिनों अदिति रॉव हैदरी 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म बॉस को लेकर खासी चर्चा में हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अदिति राव हैदरी काफी हॉट अंदाज में नजर आयेंगी। फिल्म के निर्देशक एंथनी डीसूजा हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के इंट्रो को अमिताभ बच्चन अपना वाइस ओवर देंगे। फिल्म काफी महंगी है और लंबे अरसे के बाद जोखिम भरे स्टंट लेकर अक्षय कुमार आपके सामने होंगे। फिल्म को प्रोमो को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। लेकिन फिल्म के प्रोमो में अदिति के ज्यादातर सींस केवल बिकनी में ही है।


Click it and Unblock the Notifications
