'आई हेट लव स्टोरीज' पर मोबाइल गेम

By Neha Nautiyal

इन दिनों बॉलीवुड में किसी भी बड़े बजट की फिल्म का सबसे ज्यादा पैसा उसकी मार्केटिंग यानी प्रचार में खर्च किया जाता है। अभी तक यही साबित होता आया है कि सिर्फ प्रचार के दम पर फिल्म नहीं चलती। पिछले दिनों आई हाइली पब्लिसाइज्ड काइट्स और रावण ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा।

आई हेट लव स्टोरीज की तस्वीरें देखें

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का ऐसा हाल देखकर फिल्म के निर्देशक से लेकर कलाकर और फिल्म पर पैसा लगाने वाली कंपनिया हर नई फिल्म के साथ प्रचार के कुछ नए हथकंडे अपनाने को मजबूर हो जाते हैं। इसी हफ्ते रिलीज होने वाली करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म 'आई हेट लव स्टोरीज' की सफलता के लिए भी प्रचार के तमाम हथकंड़े अपना जा रहे हैं।

इसी हफ्ते इस फिल्म को मोबाइल गेम के तौर पर लॉंच किया गया है। 'आई हेट लव स्टोरीज' पर बने इस मोबाइल गेम को फिल्म के चार सीन से तैयार किया गया है। एक जब इमरान सोनम का मजाक उड़ाता है, दूसरा जब इमरान सोनम के मंगेतर को ढूंढता है, एक डांस सीन है और एक एक्शन सीन। हालांकि 'आई हेट लव स्टोरीज' मोबइल गेम बनने वाली कोई पहली फिल्म नहीं है।

पढ़ें मोबाइल फोन से होगा आंखों का चेकअप

इससे पहले ब्लॉकबस्टर शोले, रंग दे बसंती, सरकार, गजनी, क्विक गन मुरुगन और लगभग 70-75 फिल्मों के मोबाइल गेम बनाए जा चुका हैं। इन फिल्मों पर आए मोबाइल गेमों को लोग खारिज कर चुके हैं। अब देखते हैं 'आई हेट लव स्टोरीज' पर आए मोबाइल गेम को और इस फिल्म को दर्शकों का कितना लव मिलता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X