'टाइगर श्रॉफ को बड़ा करने में मेरा कोई योगदान नहीं है'- जानिए ऐसा क्यों बोले जैकी श्रॉफ?
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ इस समय कई शानदार फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैँ। उन्होने अपनी फिटनेस पर कितनी मेहनत की है वो किसी से भी छिपा हुआ नहीं है। टाइगर श्रॉफ के पिता और सुपरस्टार जैकी श्रॉफ भी उनकी अक्सर तारीफ करते हैं। लेकिन इस बार जैकी श्रॉफ ने कुछ ऐसा कह दिया है जो कि वायरल हो रहा है। उन्होने टाइगर की परवरिश की बात की है और कहा है कि उसमें उनका कोई योगदान नहीं है।
दरअसल टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में एक नया घर अपनी मां के लिए खरीदा है और उसी में वो बहन के साथ शिफ्ट हो गए हैँ। इसी को लेकर जैकी श्रॉफ बात कर रहे थे। उन्होने कहा कि..

'टाइगर का सपना था कि वो अपनी मां के लिए एक घर खरीदे और ये वो तब से देख रहा था जब उसने फिल्मों को जॉइन किया था। तब से वो उसी दिशा में काम कर रहा था।

भावुक लड़का है
एक बच्चा जब अपनी मां के लिए कुछ खरीदता है तो वो काफी अच्छी बात होती है। वो काफी स्वीट और भावुक लड़का है।' इसके अलावा जैकी श्रॉफ ने कहा कि टाइगर को बड़ा करने में और इस मुकाम तक पहुंचाने में उनका कोई योगदान नहीं है बल्कि सारा क्रेडिट उनकी पत्नी आएशा को जाता है।

दोस्त की तरह
उनका कहना था कि टाइगर की मां ने ही उसको इस लायक बनाया है। जैकी श्रॉफ ने कहा कि हम जब भी मिलते हैं एक पिता पुत्र की तरह नहीं बल्कि एक दोस्त की तरह बात करते हैं। जैकी श्रॉफ की बाते काफी चर्चा में हैं और फैंस इसको पसंद कर रहे हैँ।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर टाइगर श्रॉफ इस समय फिल्म गणपत को लेकर बिजी हैं और उनके साथ इस फिल्म में कृति सैनन नजर आने वाली हैँ। कृति सेनन और टाइगर इससे पहले हीरोपंती में एक साथ नज़र आ चुके हैं। बता दें कि दोनों कलाकारों ने बॉलीवुड में इसी फ़िल्म से डेब्यू किया था।

एक्शन भरा अवतार
दोनों का गणपत में एक्शन भरा अवतार देखने को मिलेगा। टाइगर श्रॉफ को इंडस्ट्री में डेब्यू किए बेशक कुछ साल ही हुए हैं लेकिन उन्होंने एक्शन और स्टंट से लोगों का दिल जीत लिया है। फैंस उनके एक्शन को खूब पसंद करते हैं।

पिंच पर आए थे
टाइगर श्रॉफ हाल ही में अरबाज खान के शो पिंच पर आए थे जहां पर उन्होने काफी खुलकर बातें की थीं और शो पसंद किया गया था। आखिरी बार सुपरस्टार को फिल्म बागी 3 में देखा गया था और फिल्म ने रिलीज होकर एक बड़ा धमाका किया था। इस फिल्म ने कोरोना वायरस के कारण वैसी कमाई नहीं की थी जैसी की सभी फैंस उम्मीद लगाकर बैठे थे।


Click it and Unblock the Notifications











