''मैंने सलमान खान से भीख मांगी कि मेरी फिल्म कर ले....''

By Neeti

यह कहना है बॉलीवुड के टॉप डाइरेक्टर्स में एक करण जौहर का। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर अपनी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर की। जहां उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने सलमान खान और रानी मुखर्जी से अपनी फिल्म में काम करने के लिए लगभग भीख ही मांगी थी।

Karan Johar

करण जौहर ने बताया कि कुछ कुछ होता है के लिए शाहरूख खान और काजोल तो फाइनल ही थे। लेकिन रानी मुखर्जी के रोल के लिए काफी मुश्किल हुई। इस रोल को लेकर करण 8 एक्ट्रेसस के पास जा चुके थे, लेकिन सभी ने इंकार कर दिया था। करण जौहर ने कहा कि मेरी हालत भिखारी जैसी हो गई थी।

[सलमान को करनी थी फिल्म.. शाहरूख को मिल गई.. और बन गए BEST एक्टर]

उन्होंने बताया कि ऐसी ही हालत सलमान खान वाले किरदार में भी हुई। मुझे कहां कहां नहीं घूमना पड़ा। लेकिन आखिरकार मैंने सलमान खान और रानी मुखर्जी से भीख मांगा कि कुछ कुछ होता है में काम कर ले।

[DHAMAKA: एक फिल्म से ही 'सुपरस्टार'.. मिली करण जौहर की फिल्म!]

करण जौहर ने रानी मुखर्जी को कास्ट करने की बात पर कहा कि, 'रानी को कास्ट करने का आइडिया मुझे आदित्य चोपड़ा और शाहरूख खान ने दिया। उन्होंने रानी की फिल्म 'राजा की आएगी बारात' देखकर मुझे कहा था कि रानी इस रोल के लिए सही रहेगी। उस वक्त रानी गुलाम की शूटिंग करने वाली थी। जब मैंने कुछ कुछ होता है के लिए बात की।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X