सलमान थे तो फिल्म BLOCKBUSTER....लेकिन मुझे फिल्म समझ में ही नहीं आई!
Recommended Video

सलमान खान का टाईगर ज़िंदा है ट्रेलर आज रिलीज़ हो रहा है। और फिल्म एक था टाईगर का सीक्वल है। एक था टाईगर कबीर खान ने डायरेक्ट की है लेकिन टाईगर सीक्वल से कबीर ने कन्नी काट ली।
दरअसल, कबीर खान को एक था टाईगर सीक्वल ऑफर की गई थी लेकिन कबीर ने फिल्म करने से साफ मना कर दिया जिसके पीछे कई कारण थे।

कबीर खान की मानें तो हर कहानी एक बार ही बताने के लिए होती है, इसलिए वो सीक्वल के पक्ष में नहीं रहते हैं। एक था टाईगर की कहानी पूरी थी, वो आगे से कहीं नहीं जाती इसलिए वो इस फिल्म को फ्रेंचाइज़ी में नहीं बदलना चाहते थे।
हालांकि यशराज फिल्म्स ने उन्हें एक था टाईगर ऑफर की पर उन्होंने मना कर दिया। क्या वाकई कबीर खान के लिए सलमान खान के साथ काम करना इतना आसान रहा है? तो इसका जवाब है नहीं।
क्योंकि कबीर खान ने एक इंटरव्यू में सलमान खान के साथ काम करने पर खुलकर बात की। जानिए टाईगर सलमान के बारे में कबीर ने खोले कौन कौन से राज़ -


Click it and Unblock the Notifications












