'मेरे पास काम नहीं था', IFFI में बुरे वक्त पर बात करते हुए रो पड़े सनी देओल, बोले किसी ने...

Sunny Deol Cries- गोवा में इस वक्त 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) को लेकर चर्चा है। लेकिन इस दौरान सुपरस्टार सनी देओल को लेकर एक खबर आ रही है कि इस दौरान वो रो पड़े थे। अभिनेता इतने भावुक हो गए थे कि अपने आंसुओं को नहीं रोक सके।
आईएफएफआई 2023 में गदर 2 अभिनेता अपने फिल्मी सफर को लेकर बात कर रहे थे। उन्होने याद किया कि कैसे गदर की रिलीज के बाद इतने सालों तक उनके पास कोई काम नहीं था। वो लगातार संघर्ष कर रहे थे।
इस दौरान जब किसी ने उनको काम नहीं दिया तो निर्देशक अनिल शर्मा, राजकुमार संतोषी और राहुल रवैल आए और गदर 2 यात्रा शुरु हुई। इस दौरान राहुल ने सनी देओल से 1983 में बेताब से शुरू हुई उनकी बॉलीवुड जर्नी के बारे बात की और इसको लेकर सवाल पूछा तो सनी देओल जवाब दिया, ''मैं बहुत भाग्यशाली था।
मैंने राहुल से शुरुआत की। उन्होंने मुझे तीन खूबसूरत फिल्में दीं। कुछ ने काम किया, कुछ ने नहीं। लेकिन वो फिल्में आज भी लोगों को याद हैं। मैं अपनी फिल्मों की वजह से यहां खड़ा हूं।'
गदर के बाद, जो एक बड़ी हिट थी, मेरा संघर्ष काल शुरू हो गया था क्योंकि मुझे विषय या स्क्रिप्ट की पेशकश नहीं की गई थी और चीजें नहीं हो रही थीं। हालांकि मैंने बीच में कुछ फिल्में कीं, लेकिन उनमें 20 साल का अंतर था। लेकिन मैंने हार नहीं मानी।
मैं हमेशा आगे बढ़ रहा था। मैं फिल्मों में इसलिए आया क्योंकि मैं अभिनेता बनना चाहता था, स्टार नहीं। मैंने अपने पिता की फिल्में देखी थीं और मैं भी उस तरह की फिल्में करना चाहता था।'' इस दौरान वो इंडियन एक्सप्रेस से बात कर रहे थे। यही बातें करते हुए सनी देओल काफी भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए। हालांकि गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल फिर से ट्रैक पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications