कैटरीना कैफ के साथ काम करने में तो मुझे हमेशा मजा आता है- आमिर खान
फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लांच के दौरान आमिर खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के साथ इस फिल्म में काम करने का अनुभव बेहतरीन रहा। कैटरीना के साथ तो काम करने में मुझे हमेशा मजा आता है। वहीं, फातिमा भी बहुत शानदार अदाकारा हैं।
7 सुपरस्टार्स, एक साथ- आमिर खान, शाहरुख खान के साथ ऐसा ब्लॉकबस्टर
आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म दिवाली से एक दिन बाद.. यानि की 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचर्या ने किया है। जबकि निर्माता हैं आदित्य चोपड़ा। फिल्म का ट्रेलर लांच 27 सितंबर को किया गया, जहां फिल्म के सभी सितारे मौजूद रहे।

ट्रेलर लांच के दौरान आमिर, बिग बी, कैटरीना सभी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे थे। सभी ने मीडिया के सवालों का दिल खोल जवाब भी दिया। आमिर खान ने कहा कि, मैं हमेशा से बच्चन जी का फैन रहा हूं। उनके साथ काम करना मेरे लिए ख्वाब सच होने जैसा है।


Click it and Unblock the Notifications