सलमान का नेपोटिज्म पर बयान.."मुझे इस शब्द का पता कंट्रोवर्सी के बाद चला"
2017 में अगर एक कंट्रोवर्सी जो खत्म नहीं हुई वो है नेपोटिज्म। कॉफी विद करण में कंगना रनौत ने करण जौहर को नेपोटिज्म को बढ़ावा देने वाला बताया और इसके बाद ये कंट्रोवर्सी शुरु हुई और बॉलीवुड दो खेमों में बंट गया। किसी ने करण का साथ दिया तो किसी ने कंगना का।
अब आखिरकार सलमान खान ने भी नेपोटिज्म के बारे में खुलकर बात की है। जी हां सलमान खान ने नेपोटिज्म के बारे में बात करते हुए कहा है कि उन्हें इस नेपोटिज्म शब्द का पता कंगना रनौत के बोलने के बाद चला।

सलमान खान ने एक बयान में कहा कि "अब जाके नेपोटिज्म का मतलब पता चला जब कंगना ने नेपोटिज्म के बारे में बात की है।"वैसे इस लिस्ट में सिर्फ सलमान खान नहीं हैं जिन्हें नेपोटिज्म कंट्रोवर्सी के बाद इस शब्द के बारे में पता चला। लेकिन इतना जरुर कहा जा सकता है कि ये कंट्रोवर्सी अभी भी खत्म नहीं हुई है।
सलमान खान फिलहाल अपनी अगली फिल्म टाइगर जिंदा है के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी और साथ ही फैन्स भी उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications