मैंने हारना सीखा है लेकिन मैं लूजर नहीं: शाहरूख
आईपीएल सीजन 6 खत्म हो चुका है। इस बार के सीजन में शाहरूख की टीम जो कि पिछले सीजन की विनर थी, कोई कमाल नहीं दिखा पायी। जिसके बारे में किंग खान ने कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है, टीम की हार-जीत बहुत कुछ सीखाती हैं। मुझे खुशी है कि मेरे बच्चों ने मैच से काफी कुछ सीखा है। जितना मेरी फिल्में उन्हें नहीं सिखा पायी उससे कहीं ज्यादा मेरी टीम ने बच्चों को सीखा दिया। मैंने खेल से हारना सीखा है लेकिन इसका मतलब नहीं कि मैं लूजर हूं।
मालूम हो कि शाहरूख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म चेन्न्ई एक्सप्रेस के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के निर्माता वह खुद ही है इसलिए उनकी व्यस्तता फिल्म को लेकर कुछ ज्यादा ही है।
फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी है। फिल्म में शाहरूख खान की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। फिल्म एक यात्री की रोचक कहानी है जो कि महाबलेश्वर से मुंबई आता है। फिल्म का प्रमोशन जमकर शाहरूख ने आईपीएल के दौरान किया है।
सचिन ने आईपीएल से लिया संन्यास
आजकल बॉक्सऑफिस पर साउथ की फिल्में कुछ ज्यादा ही कमाल दिखा रही हैं देखते हैं किंग खान के लिए चेन्नई एक्सप्रेस क्या सौगात लाती हैं। शाहरूख ने साउथ की रीमेक पर नहीं बल्कि साउथ परिवेश पर ही फिल्म बना दी है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ईद पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












