लिपलॉक से नहीं इलियाना को डांस से डर लगता है
फिल्म का डांस नंबर.. सारी रात बेशर्मी.. काफी हिट हो चुका है जिसमें वरूण और इलियाना के डांस की भी जमकर तारीफ हो रही है जिसके बारे में बात करते हुए इलियाना ने काफी हैरत अंगेज बात कही।
'मैं तेरा हीरो' के शानदार गाने
इलियाना ने कहा कि उन्हें खुशी है कि लोग उनके डांस को पसंद कर रहे हैं लेकिन एक बात मैं सच में बता देती हूं कि जब कभी मुझे पर्दे पर डांस करने के लिए कहा जाता है तो मैरा दिल बैठ जाता है, मुझे सदमा लग जाता है। इलियाना ने कहा, "पर्दे पर नृत्य करने की बात से ही मैं सदमे में आ जाती हूं। मैं काफी चिंतित हो जाती हूं, क्योंकि मैं कुशल नृत्यांगना नहीं हूं। मैं बहुत घबरा जाती हूं, लेकिन जब तनाव में नहीं होती हूं तो अच्छे से नृत्य कर लेती हूं।"
इलियाना ने कहा, "पर्दे पर नृत्य करने की बात से ही मैं सदमे में आ जाती हूं
अपने कोस्टार वरूण की तारीफ करते हुए इलियाना ने कहा कि वो काफी अच्छे डांसर हैं और उनके सपोर्ट से ही मैं फिल्म में अच्छा डांस परफार्म कर पायी हूं। हालांकि इलियाना ने कहा कि उन्हें फिल्म करने में कोई दिक्कत नहीं हुई और ना ही उन्हें पर्दे पर वरूण के साथ लिपलॉक करने में कोई परेशानी हुई। इलियाना ने कहा कि हम दोनों ही प्रोफेशनल हैं। वरूण तो बचपन से ही फिल्मी दुनिया को देखते आ रहे हैं। यह सब हमारे काम का हिस्सा है इसलिए इन सींस को भी समान्य तरीके से लेना चाहिए।
कितने ताज्जुब की बात है इलियाना मैडम आपको डांस करने में दिक्कत होती है और किसिंग सीन में नहीं। इलियाना के इस बयान पर आप लोगों का क्या कहना है, अपनी बात नीचे के कमेंट बॉक्स में दर्ज कराइये।


Click it and Unblock the Notifications












