लिवइन और बिकनी वाली करीना को 'डर्टी पिक्चर' से परहेज

आज करीना कपूर को हिंदी सिनेमा में आये अच्छा-खासा वक्त हो चुका है। करीना ने अपने दम पर फिल्मों में और लोगों के दिलों में जगह बनायी हैं। यह और बात है कि उन्हें कपूर होने का फायदा फिल्मों में हमेशा मिलता रहा है लेकिन सफलता तो उन्होंने अपने दम पर ही हासिल की है। हालांकि शादी के बाद की कुछ फिल्मों ने करीना को आशातीत सफलता नहीं दिलायी है, बावजूद इसके करीना की मेहनत में कोई कमी नहीं आयी है।

उन्हें ना तो फिल्मों से और ना ही फिल्मों के मेहनताने से कोई परेशानी है। करीना का कहना है कि फिल्म उद्योग के पारिश्रमिक ढाचे से उन्हें कोई शिकायत नहीं है, क्योंकि उन्हें हर फिल्म में उचित मेहनताना मिला है। वहीं विद्या बालन और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों को लगता है कि पारिश्रमिक के मामले में बॉलीवुड में अभिनेताओं की तुलना में अभिनेत्रियों के साथ भेदभाव बरता जाता है। ऐसे में करीना की राय इनसे बिल्कुल अलग है।

करीना ने कहा, "मुझे कोई शिकायत नहीं, क्योंकि मुझे हमेशा उचित पारिश्रमिक मिला है। अगर बड़े बजट की फिल्म हो, तो कोई समस्या नहीं। यह जरूरी नहीं कि जो मुझे सही लगे, उससे अन्य अभिनेत्रियां भी सहमत हों।"

मुझे लगता है हर कलाकार अलग होता है। मैं 'डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्म कभी नहीं कर सकती। मेरे अंदर उतना साहस नहीं है। लेकिन 'गोलमाल 3' जैसी फिल्म में काम करना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण है। 'सिंघम' फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। और यह मुझे सही लगता है।

करीना ने हालांकि साल 2012 में 'डर्टी पिक्चर' के लिए विद्या बालन को मिले राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में कहा था कि 'डर्टी पिक्चर' ने भारतीय फिल्म उद्योग में अभिनेत्रियों के लिए एक नई उम्मीद जगाई है।

लेकिन बड़ी अजीब बात है कि जो करीना कपूर पर्दे पर बिकनी और इंटिमेट सींस देने में बिल्कुल भी नहीं घबराती हैं और तो और वो खुद रीयल लाइफ में अपने पति सैफ के साथ शादी से पहले लिवइन रिलेशन में रह कर अपना साहस दिखा चुकी हैं,उन्हें 'डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्मों पर आपत्ति है जबकि 'डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्मों में अश्लीललता के अलावा भी बहुत कुछ था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X