I for India कॉन्सर्ट - अक्षय - आमिर का आगाज़ और शाहरूख का अंजाम, 4 घंटे में जमा किए इतने करोड़
बॉलीवुड कल रात फेसबुक के साथ मिलकर I For India Concert का हिस्सा बना। इस कॉन्सर्ट का मकसद था कोरोना वायरस से लड़ने के लिए फंड इकट्ठे करना और इसके लिए स्टार्स ने पूरी कोशिश की। 7:30 से 12 बजे तक चले इस कॉन्सर्ट में फैन्स ने कुल 3 करोड़ 44 लाख रूपये दान किए।
इस शो की शुरूआत की अक्षय कुमार ने। अक्षय कुमार ने एक जोशीली कविता के साथ इस कॉन्सर्ट की शुरूआत और उनका जुनून देखते ही बनता था। इसके बाद उन्होंने कमान थमाई अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को।

ट्विंकल खन्ना ने इस मौके का फायदा उठाया लोगों को जागरूक करने के लिए और कई ऐसे सवालों के जवाब दिए जिनसे कोरोना से जुड़ी भ्रांतियां कम हो पाएं।
इसके बाद इस लाइव कॉन्सर्ट की कमान संभाली शंकर एहसान लॉय ने जिन्होंने अपने गीतों से समा बांधता। धीरे धीरे ये कारवां बढ़ता गया और लोग इस लाइव से जुड़ते गए।
अंत में ये कारवां पहुंचा शाहरूख खान के पास जिन्होंने अबराम के साथ मिलकर एक बेहतरीन कोरोना सॉन्ग गाया। उनका गाना सुनकर लोगों में एक नई एनर्जी आ गई।
देखिए स्टार्स ने इस लाइव के दौरान क्या क्या कहा और किया।


Click it and Unblock the Notifications

