''सात साल मैं और शाहरुख दूर थे लेकिन कभी एहसास नहीं हुआ''
करण जौहर और शाहरुख खान ने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में सात साल बाद एक साथ काम किया है। इस पर करण जौहर की क्या प्रतिक्रिया है, आइए जानते हैं।
करण जौहर और शाहरुख खान की दोस्ती वाकई में एक मिसाल माना जाता है। हालांकि पिछले सात सालों से इन दोनों ने साथ काम नहीं किया, लेकिन इन दोनों की दोस्ती कम नहीं हुई। करण जौहर की आने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में शाहरुख खान ने कैमियो किया है।

इस पर करण ने कहा कि शाहरुख खान मेरे साथ सात साल बाद काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हमारे बीच सात साल का अंतराल नहीं रहा। उनका मेरे साथ एक प्राकृतिक रिश्ता और जुड़ाव है।
उन्हें पता है कि मैं क्या चाहता हूं और मुझे पता है कि वह क्या देंगे। यह लेनदेन का एक खूबसूरत रिश्ता है, जो एकदम खरा है।'
आपको बता दें कि इन दोनों ने इससे पहले करण की 2010 में आई फिल्म 'माई नेम इज खान' में एक साथ काम किया था।
गौरतलब है कि इस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद के होने के कारण 'ए दिल है मुश्किल' की रिलीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
बॉलीवुड का GRAND फंक्शन..कुछ ऐसे सेलिब्रेट करेंगे 'खान'!
ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज़ को लेकर चल रहा सियासी संकट अब ख़त्म हो गया है। एमएनस के पीछे हटने के बाद फ़िल्म अब बिनी किसी रुकावट के रिलीज़ हो सकेगी।
#Dear Zindagi: डबल क्यूट है शाहरूख- आलिया की फिल्म का दूसरा TEASER
एमएनएस ने फ़िल्म में पाकिस्तानी एक्टर फ़वाद ख़ान की प्रेजेंस के चलते इसकी रिलीज़ का विरोध किया था, मगर हाल ही में एमएनएस की शर्तें मानने के बाद इसकी रिलीज़ का रास्ता साफ़ हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications






