डैड नहीं चाहते थे कि मैं 'मेंटल' कहलाऊं: सलमान खान
तब सलमान ने कहा कि मेरे डैड नहीं चाहते थे कि मैं 'मेंटल' कहलाऊं। क्योंकि आप लोग जब मुझे 'दबंग' कह सकते हैं तो 'मेंटल खान' कहलाने में कितना टाइम लगाते, हालांकि मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है लेकिन पापा को यह पसंद नहीं आया और उनके कहने पर ही हमने फिल्म का नाम मेंटल से बदलकर 'जय हो' कर दिया।
सोहैल और सुनील लुला द्वारा निर्मित तथा इरोस द्वारा प्रस्तुत 'जय हो' 24 जनवरी, 2014 को रिलीज होगी। सलमान की ब्लॉकबस्टर 'दबंग-2' के बाद यह दूसरी फिल्म है। इस मौके पर प्रबंध निदेशक सुनील लुला ने कहा, "इरोस सलमान की हाल में रिलीज अधिकतर फिल्मों के साथ जुड़ा हुआ है और इस संबंध का विस्तार 'जय हो' में भी करने की हमें खुशी है।"
सोहैल ने कहा, "हमने इससे पहले फिल्म 'पार्टनर' में इरोस के साथ काम किया है। हमें उम्मीद है कि जय हो के साथ भी यह साझेदारी सफल रहेगी।"
इरोस इंटरनेशनल फिल्म अधिग्रहण, सह-निर्माण और वितरण क्षेत्र की देश की प्रमुख कंपनी है, जो फिल्मों का वितरण सिनेमा, टेलीविजन और डिजिटल जैसे सभी प्लेटफॉर्मो पर करती है। कंपनी के पास देश की 1,100 से अधिक फिल्मों की समृद्ध लाइब्रेरी है।
गौरतलब है कि जय हो एक सोशल रिलेटेड थीम पर बेस्ट फिल्म है जिसमें सलमान खान ने एक मास हीरो का किरदार निभाया है। ये फिल्म गणतंत्र दिवस पर रिलीज हो रही है। जय हो फिल्म तेलुगू ब्लॉकबस्ट फिल्म स्टालिन की रीमेक है। जिसमें चिरंजीवी ने मुख्य भू्मिका निभाई थी। फिल्म में सलमान संग डेजी शाह और सारा खान हैं।


Click it and Unblock the Notifications












