मेल लीक होने के बाद लगा मैं नेकेड हो गई..रात भर रोती थी - कंगना रनौत
कंगना रनौत ने कहा ऋतिक रोशन के साथ अफेयर पर कहा कि उस वक्त मुझे ऐसा महसूस हो रहा था, जैसे मैं दुनिया के सामने नेकेड हो गई हूं।
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का आपसी विवाद किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में ही रहा है। हाल ही में कंगना रनौत ने कहा कि 'उस वक्त मुझे ऐसा महसूस हो रहा था, जैसे मैं दुनिया के सामने नेकेड हो गई हूं। कंगना इस बारे में बात करते हुए काफी भावुक हो गई थीं।

कंगना ने कहा कि कई रातों तक मैं कमरे में रोती रही। लोगों ने मेरा मजाक बनाया। लेकिन मैंने उन्हें क्रूरता से जवाब नहीं दिया। बता दें कि विवाद के बाद कंगना द्वारा कथित तौर पर ऋतिक के लिए लिखे गए लव-लेटर लीक हुए थे।
''कोई मुझे सुपरस्टार नहीं कहता....''
इस बारे में कंगना कहती हैं, वे खत जो शायद मैंने लिखे थे, क्रूरता के साथ दुनिया के सामने आए। सोचिए तब मुझे कैसा महसूस हुआ होगा, क्योंकि आप अपने लवर को हर लेटर इमोशनल होकर लिखते हो।


Click it and Unblock the Notifications