ऐसा लगता है कि मेरे और अनुष्का के बीच कुछ है - प्रभास
Recommended Video

बाहुबली 2 रिलीज होने के बाद बाहुबली के स्टार्स प्रभास, राणा डग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी सभी की फैन फॉलोइंग तो बढ़ी ही हैं और साथ ही उनके फैन्स हमेशा उनकी पल पल की अपडेट चाहते हैं कि वो आखिर कर क्या रहे हैं।
हाल में दैनिक अखबार नवभारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में प्रभास ने बाहुबली. साहो और अपने करियर के बारे में खुलकर बातें की। प्रभास ने अपने और अनुष्का शेट्टी के साथ लिंकअप की खबरों पर बात की।

प्रभास ने अनुष्का के साथ लिंक अप की खबरों पर कहा कि "मैं और अनुष्का पिछले 9 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमने तय किया था कि हम अपने लिंकअप की खबरें नहीं आने देंगे लेकिन ये आती रहीं और अब तो मुझे भी लगने लगा है कि हमारे बीच कुछ है।"
हालांकि प्रभास ने ये बात काफी मजाकिया अंदाज में कहा लेकिन प्रभास और अनुष्का के फैन्स उन्हें साथ में देखना चाहते हैं।उनकी अगली फिल्म साहो के लिए भी अनुष्का शेट्टी का ही नाम आ रहा था लेकिन आखिरकार फिल्म में श्र्द्धा कपूर को लिया।


Click it and Unblock the Notifications