..................... I feel thankful that our film has been seen by the public and liked says Sanjay Leela Bhansali - Hindi Filmibeat

"मैं खुश और शुक्रगुजार हूं कि लोगों ने मेरी फिल्म को देखा और पसंद किया"

By Shweta

लगातार लंबे कंट्रोवर्सी के बाद आखिरकार पद्मावत रिलीज हो गई और पूरी टीम ने चैन की सांस ली। ना सिर्फ फिल्म रिलीज हुई बल्कि लोगों ने फिल्म को पसंद भी किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर पद्मावत अब तक 257 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इसके साथ ही संजय लीला भंसाली ने हाल में अपना 55वां जन्मदिन भी मनाया।

हाल में संजय लीला भंसाली एक लीडिंग अखबार से रूबरू हुए और उन्होंने कहा कि 'बतौर बच्चा मैंने कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया। मेरी बहन और मुझे बर्थडे पार्टी में जाने की अनुमति नहीं थी। मुझे जन्मदिन मनाने या नहीं मनाने का कोई कारण समझ नहीं आता है। पद्मावत की किस्मत कभी भी मेरे हाथों में नहीं थी और ना ही उनके हाथों में जो इसे रोकना चाहते थे। जिन्हें मेरी फिल्म नहीं पसंद आई उनसे मेरा सिर्फ एक सवाल है कि कौन फैसला लेता है कि दर्शकों को क्या देखना चाहिए और क्या नहीं। "

i-feel-thankful-that-our-film-has-been-seen-the-public-liked-says-sanjay-leela-bhansali

भंसाली ने आगे कहा कि "मेरा काम और सिनेमा मुझे प्रेरणा और प्रोत्साहन देता है। मैं हर सुबह एक आशा के साथ उठता हूं। पिछसे कुछ साल मेरे लिए काफी दर्दनाक रहे हैं। मैं अभी भी पूरी तरह इनसे बाहर नहीं निकला हूं।मुझे खुशी है कि मेरी फिल्म को पब्लिक ने देखा और पसंद भी किया। जिन्हें मेरी फिल्में अधिकता से भरी लगती हैं उन्हें मैं सिर्फ सॉरी बोल सकता हूं, मैं अगली बार आपको खुश करने के लिए अधिक मेहनत करूंगा।"

दीपिका के साथ काम करने के बारे में संजय लीला भंसाली ने कहा कि "किसी ऐसे शख्स के साथ काम करना आनंददायक होता है जो काम पूरी ईमानदारी के साथ करता हो। वो एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो पूरी सादगी और ईमानदारी के साथ काम करती हैं लेकिन उनका परफॉर्मेंस बोलता है।मैं अभी उनके साथ और काम करूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X