लग रहा है कि जैसे कि न्यूकमर हूं: संगीता बिजलानी
लगभग दो दशक बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही संगीता बिजलानी ने कहा कि आज कैमरा फेस करने वाली अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने कहा कि लग रहा है कि जैसे कि मैं न्यू कमर हूं। आज काफी कुछ बदल चुका है।
आपको बता दें कि पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री संगीता बिजलानी 'शब' फिल्म से वापसी कर रही हैं। वह अपनी नई पारी को लेकर उत्साहित हैं और कहती हैं कि वह एक नवोदित अभिनेत्री जैसा महसूस कर रही हैं।
संगीता आखिरी बार वर्ष 1996 में एक हिंदी फिल्म में दिखी थीं। वह अब ओनिर की फिल्म 'शब' में अभिनय करेंगी।फिल्म में उनका करेक्टर रोल है जिसे लेकर वो काफी उत्साहित हैं।
मालूम हो कि पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी ने अजहर से 1996 में शादी करने के बाद फिल्मों को अलविदा कह दिया था। संगीता, अजहर की दूसरी पत्नी हैं। लेकिन पिछले काफी समय से उनके और अजहर के बीच में कुछ ठीक नहीं चल रहा है जिसकी वजह से संगीता ने फिल्मों की ओर रूख किया है। कहा जा रहा है कि सलमान खान की एक्स प्रेमिका को कम बैक करने के लिए सलमान ने ही हेल्प की है।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











