सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की शादी पर बात..बताया कब होंगे सेटल
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि वो कब शादी करेंगे। जानिए क्या कहा सिड ने।
इसमें तो कोई शक नहीं है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम बैचलर की लिस्ट में शामिल है। स्टुडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ पर लाखों लड़कियों का क्रश है। उनकी लव लाइफ के बारे में सभी को जानने की काफी एक्साइटमेंट भी रहती है।
इसी के साथ उनके फैन्स ये भी जानना चाहते हैं कि वो आखिर शादी कब करेंगे। हाल ही में एक बातचीत के दौरान सिद्धार्थ ने अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बात की।

सिद्धार्थ कब शादी करेंगे इसके जवाब में उन्होंने कहा ''नो क्वल्यू यार! मैं पंडित से बात करूंगा। मुझे लगता है कि मैं अपनी 30S (40 साल की उम्र से पहले) के खत्म होने से पहले शादी कर ही लूंगा। यानी आने वाले सात सालों में मैं कभी भी शादी कर सकता हूं।''
"मैं सलमान के करियर और SUCCESS के बीच नहीं आना चाहता"
सिद्धार्थ ने अरेंज मैरिज पर भी बात की। उनसे जब पूछा गया कि क्या वो अरेंज मैरिज करेंगे तो उन्होंने कहा ''नहीं, और ना ही मेरा परिवार ऐसा है। मेरे भाई ने भी शादी से पहले मेरी भाभी को 18 साल की उम्र से डेट करना शुरू कर दिया था और 24-25 साल की उम्र में उन्होंने शादी की।''


Click it and Unblock the Notifications