CLEAR HAI: हम अपनी फिल्म दिसंबर में पूरी करेंगे और रिलीज़ भी!
शाहरूख खान स्टारर आनंद एल राय की फिल्म जल्दी ही बनकर तैयार होगी। फिल्म रिलीज़ होगी, दिसंबर 2018 में, बस इतना जल्दी! लेकिन इस बीच फिल्म के बारे में छोटी मोटी बातें लोगों को पता चलती ही रहेंगी।
अब फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय ने एक बार फिर फिल्म पर बात की है। आनंद, ने कहा कि मुझे बड़ी खुशी है कि मैं शाहरूख खान के साथ फिल्म बना पाया हूं।

आनंद ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि काम चल रहा है लेकिन अभी काफी वक्त लगेगा। हमें दिसंबर में फिल्म रिलीज़ करनी है तो हम करेंगे।
वैसे खबरों की मानें तो फिल्म में शाहरूख खान बाईपोलर डिज़ॉर्डर से ग्रसित एक आदमी की भूमिका में दिखाई देंगे। इससे पहले शाहरूख माई नेम इज़ खान में एसपर्गर सिंड्रॉम के व्यक्ति की भूमिका में दिख चुके हैं।
जानिए फिल्म की कुछ दिलचस्प डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications











