मुझे अनुपम से जलन होती है : किरण खेर

देखें : सियाराम के विज्ञापन में धोनी
उन्होंने कहा, "गंभीर सिनेमा इन दिनों पुरुष प्रधान बना हुआ है, विशाल भारद्वाज की फिल्मों को ही ले लीजिए, उनकी फिल्मों में सभी प्रमुख चरित्र पुरुषों के हैं।" कलर्स चैनल के रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टेलैंट' के दूसरे सत्र में किरण जज की भूमिका में नजर आएंगी। इस शो में सोनाली बेंद्रे और निर्देशक साजिद खान भी उनके साथ होंगे।
किरण ने आईएएनएस से कहा, "यह शो न सिर्फ ग्रामीण भारत के लिए टेलिविजन के दरवाजे खोलेगा बल्कि हमारे लिए भी यह एक बड़ी उपलब्धि होगी।"उन्होंने कहा, "इस शो में छोटे-छोटे शहरों से लोग आ रहे हैं और वे देश की मुख्यधारा में जुड़ रहे हैं।"
देखें : 44वें स्थान पर सोनल चौहान
किरण को उनकी फिल्मों सरदारी बेगम (1996) और बारीवाली (1999) में शानदार भूमिका के लिए जाना जाता है। इन फिल्मों में अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। देवदास, खामोश पानी, रंग दे बसंती, दोस्ताना और कुर्बान फिल्मों में भी उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी का नमूना पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications