हैप्पी फिर भाग जाएगी: सोनाक्षी सिन्हा बोली, मैं खुद असली जिंदगी में Funny हूं, तभी कॉमेडी पसंद है
सोनाक्षी सिन्हा इस समय फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रही है और फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही है। हाल ही में कॉमेडी फिल्मों को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि उनको इसलिए कॉमेडी फिल्में करना पसंद है क्योंकि वो खुद असल जिंदगी में काफी ज्यादा फनी यानि मजाकिया है। बता दें कि इस समय वो लगातार फिल्म की प्रमोशन कर रही है और फिल्म को हिट कराने के पूरे प्रयास में है।
इसकी पहली फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी की बात करें तो उसमें डायना पेंटी नजर आई थी और फिल्म काफी ज्यादा पसंद की गई थी।

फिल्म को 2010 में रिलीज किया गया था और अब 2018 मे उसका अगला भाग आ रहा है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोग इसको काफी ज्यादा पसंद कर रहे है।
आनंद एल राय के येलो कलर प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इश मज़ेदार सीक्वल को 24 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा। सबसे मज़ेदार बात है कि फिल्म का लोगो नहीं बदला गया है।
बस उसमें एक फिर जोड़ दिया गया है। इस बार फिल्म में एक नहीं, दो दो हैप्पी हैं और दोनों भागने को तैयार हैं। पिछली बार फिल्म से डायना पेंटी भाग कर पाकिस्तान में अभय देओल के पास पहुंच गई थी..
इसके बाद फिल्म के सारे कन्फ्यूजन और भारत तक वापस पहुंच पहुंचाने की जद्दोजहद लोगों को काफी पसंद आई थी। फिलहाल लोग इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है और देखना ये है कि पहले वाली के मुकाबले लोग इसको कितना प्यार देते है।


Click it and Unblock the Notifications












