जानिए क्या है प्रियंका के सेक्सी बदन का राज?
इन दिनों भारतीय सुंदरी प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म मैरिकॉम के प्रमोशन में व्यस्त हैं जिसके कारण ही वो आजकल टीवी के कई शोज में नजर आ रही हैं। इसी क्रम में वो जी टीवी के टैलेंट शो 'सिनेस्टार की खोज' के सेट पर पहुंची थीं जहां उन्होंने फिल्म के बारे में बात करते-करते अपने बारे में भी एक खूबसूरत बात लोगों से शेयर की।
प्रियंका ने कहा कि वो फिट रहने के लिए बैलेंसड डाईट चार्ट को फॉलो करती है। प्रियंका ने कहा, "मैं सही तरीके से स्वस्थ रहने और वजन घटाने में यकीन रखती हूं।
तो पीसी का बिंदासपन अमेरिकन सनसनी मैडोना की देन है!
इंसान को खाना खाने की जरूरत है, न कि स्वयं को भूखा रखने की। मैं सही चीजें खाती हूं और इस बात का ख्याल रखती हूं कि मैं जितना खाऊं, उसे पचाने के लिए उतना ही श्रम भी करूं।"
मैं सही तरीके से स्वस्थ रहने और वजन घटाने में यकीन रखती हूं
मालूम हो कि वह टैलेंट शो में प्रतिभाओं को आंकने के लिए अपनी फिल्म 'बर्फी' के निर्देशक अनुराग बासु के साथ एक निर्णायक के रूप में शामिल हुईं।शो की यह कड़ी रविवार को प्रसारित होगी।
गौरतलब है कि नवोदित निर्देशक उमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरी कॉम' पांच सितंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी। जिसके बारे में प्रियंका ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक एथलीट की भूमिका करूंगी या मैं एथलीट बन सकती हूं। मैं खेलों के बारे में कुछ नहीं जानती थी। किसने सोचा होगा कि एक लड़की मांसपेशियां और बाइसेप्स बना सकती है, लेकिन मेरे साथ ऐसा हुआ।"
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/OxsKcx1IwI8?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












