शीला की जवानी की प्रेरणास्रोत शकीरा: कैटरीना

By Jaya Nigam

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ कहती हैं कि उन्होंने फिल्म 'तीस मार खां' के आइटम गीत 'शीला की जवानी' के लिए पॉप गायिका शकीरा के नृत्य से प्रेरणा ली थी।

कैटरीना ने कहा, "मैं केवल इस तरह की समानताओं के सपने देख सकती हूं। सच बताऊं तो मैंने उनसे प्रेरणा ली है। यदि 'शीला की जवानी' में मेरा नृत्य दर्शकों को शकीरा की याद दिलाता है तो यह मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार होगा।" कैटरीना अपने सह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ 'तीस मार खां' के प्रचार के लिए शनिवार को कोलकाता पहुंची थीं।

कैटरीना फिल्म की निर्देशक फरहा खान की तारीफ करती हैं और उन्हें इस गीत की सफलता का श्रेय भी देती हैं। वह कहती हैं, "हमने इस गाने के लिए बहुत मेहनत की लेकिन सारा श्रेय फरहा को जाता है। वह एक बहुत अच्छी नृत्य निर्देशिका हैं।" 'तीस मार खां' 24 दिसम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म की कहानी एक अपराधी (अक्षय) तरबेज मिर्जा खान और उनकी प्रेमिका अन्या (कैटरीना) के इर्द-गिर्द घूमती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X