''मैं फिल्म को कंट्रोवर्सी में डालकर बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं करना चाहता''
आयुष शर्मा और वरीना हुसैन स्टारर फिल्म लवरात्रि का नाम बदलकर अब लवयात्री कर दिया गया है। फिल्म के नाम को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने विवाद किया गया था कि इसका नाम हिंदू पर्व नवरात्रि से लिया गया है जो उनके धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। लिहाजा, इसके बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया। इस विवाद पर आयुष शर्मा ने कहा, फिल्म की टाइटल को लेकर हमारी कोई गलत भावनाएं नहीं थीं।
सलमान खान की दबंग 3- सोनाक्षी सिन्हा के फैंस को मिलेगा झटका!
आयुष शर्मा ने कहा, फिल्म उत्साह, त्योहार और खुशियों के बारे में है। फिल्म के नाम को लेकर बेकार इतनी कंट्रोवर्सी की जा रही है। फिल्म किसी के भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएगी। पूरी फिल्म में कहीं कोई एक भी आपत्तिजनक डॉयलोग नहीं है। यह सिर्फ संस्कृति की बात करती है। मैं विवाद का सहारा लेकर बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं करना चाहता।

सलमान खान की इस फिल्म से डेब्यू कर रहे आयुष ने कहा, मुझे नहीं लगता कि किसी कंट्रोवर्सी में पड़कर मेरी फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। मैं पब्लिसिटी का भूखा नहीं हूं। मुझे मेरी फिल्म से काफी पब्लिसिटी पहले ही मिल चुकी है। इसीलिए हमने बिना विवाद को बढाए फिल्म का नाम बदल दिया। उम्मीद है अब किसी को कोई आपत्ति ना हो।
बहरहाल, यहां जानते हैं और कौन सी फिल्में अपने नाम की वजह से बनी कंट्रोवर्सी का हिस्सा-


Click it and Unblock the Notifications











