सुपरस्टार्स पर नहीं बल्कि फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर पैसा लगाऊंगी-अनुष्का
Nh10 की सफलता से अनुष्का शर्मा बेहद खुश हैं। फ़िल्म ने तीन दिनों में करीब 13 करोड़ की कमाई की है। फ़िल्मी बीट से बात करते हुए अनुष्का ने बतौर निर्माता अपने विज़न के बारे में बात की।
बतौर निर्माता मैं आगे भी सिर्फ स्क्रिप्ट पर ही पैसे लगाऊंगी और उसी क हिसाब से एक्टर्स सेलेक्ट किये जाएंगे। सुपरस्टार्स पर पैसे लगाना सही नहीं है। स्टोरी ही मूवी की हीरो होती है। पहले वो फिल्म की कहानी देखेंगी अगर वो पसंद आई तो उसी के हिसाब से कलाकारों का चयन होगा। पहले कलाकार और उसके बाद कहानी नहीं।
बतौर एक्टर भी अनुष्का उन्हीं फिल्मों का हिस्सा रहीं हैं जिनमें उनके किरदार बेहतरीन रहे हैं। उन्होने हमेशा ही कहानी को सबसे ज्यादा तवज्जो दी है।


Click it and Unblock the Notifications












