''मैं नहीं चाहता कि.. वरूण या कोई भी न्यूकमर अगला गोविंदा बने....''
हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर एक्टर गोविंदा ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि वरूण धवन या कोई भी न्यूकमर अगला गोविंदा बने।
बॉलीवुड को एक के बाद एक कई हिट देने वाले हीरो नंबर 1 गोविंदा ने हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर कई सेलिब्रिटीज के खिलाफ बातें शेयर कीं। वहीं, वरूण धवन के अगला गोविंदा बनने की बात पर उन्होंने कहा, मैं नहीं चाहता वरूण या कोई भी न्यूकमर अगला गोविंदा बने।
एक्टर ने कहा- गोविंदा बनने के लिए आपको कई स्टेज पर से गुजरना पड़ता है। काफी कुछ सहना पड़ेगा। आपको जिंदगी की कड़वी सच्चाई से जूझना पड़ेगा। मैं नहीं चाहता कि किसी भी न्यूकमर को यह सब देखना पड़े।
''सलमान खान और मैं अब कभी साथ काम नहीं कर पाएंगे....''

गोविंदा ने कहा कि मैं एक गांव का लड़का था, जो ज्यादा पढ़ा लिखा भी नहीं था। ना ही मुझे ज्यादा दांवपेंच आते थे। लिहाजा, कई बार मेरा फायदा उठाया गया है। ये सभी बातें किसी न्यूकमर के साथ हो, मैं नहीं चाहता।
इस मौके पर गोविंदा ने और भी कई बातें शेयर कीं.. यहां पढ़े-


Click it and Unblock the Notifications