इस KHAN स्टार ने कहा, ''मुझे नहीं करनी है 100 करोड़, 200 करोड़ की फिल्में....''
हाल ही में इरफान खान की फिल्म 'मदारी' रिलीज हुई है। इस फिल्म के लिए इरफान खान की काफी तारीफें भी हो रही है। पिछले साल पीकू और तलवार जैसी बेहतरीन फिल्मों के बाद इरफान खान ने एक बार फिर दर्शकों को कुछ अच्छा दिया है।

इरफान खान से जब बॉलीवुड में नंबर वन की रेस पर बात की गई तो उन्होंने साफ कहा, मुझे नंबर वन नहीं बनना क्योंकि नंबर वन बनते ही हर तरह की फिल्म और किरदार करने की आजादी छिन जाती है.. सिर्फ इसीलिए क्योंकि फिल्म बहुत बड़ी होती है। नंबर गेम में आते ही एक ही ढर्रे की फिल्में करनी पड़ती है।
''सलमान फैंस प्लीज अब मुझे गालियां मत देना..''
इरफान के अनुसार वे 100 करोड़ या 200 करोड़ जैसे बॉक्स ऑफिस गेम में भी नहीं पड़ना चाहते हैं। इरफान ने कहा कि बतौर प्रोड्यूसर और एक्टर मैं बस इतना चाहता हूं कि मेरी फिल्में बजट पार लिया करें.. बस फिल्मों को नुकसान ना हो।
BOX OFFICE: टॉप 3 में आ गई 'सुल्तान'.. छा गए हैं सलमान ही सलमान!
कोई शक नहीं कि इरफान खान इस नंबर गेम से बाहर ही बेस्ट हैं। क्योंकि हम उन्हें पीकू जैसे मस्त किरदार में भी देखना चाहते हैं और मदारी जैसे गंभीर किरदार में भी.. यूं ही इस एक्टर ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड नाम नहीं कमाया है..


Click it and Unblock the Notifications
