'बिकनी और चुम्मा-चाटी से फिल्म हिट नहीं होती'
आप सोच रहे होंगे कि यह हम क्या कह रहे हैं तो दोस्तों यही सच बात है.. जो कि अजय देवगन ने भोपाल में मीडिया से कही है। अजय देवगन ने कहा कि कम कपड़ो और बोल्ड दृश्यों के कारण फिल्में नहीं चलती है। फिल्में चलती हैं अच्छी कहानी और अच्छे अभिनय से। जो लोग सोचते हैं कि अश्लील और बोल्ड दृश्यों से सिनेमाघरों में लोग आते हैं तो उनकी सोच गलत है। यह एक भ्रम है जिसका दूर होना बहुत जरूरी है।
अजय देवगन ने कहा कि वो किसी भी ए कार्ड वाली फिल्म में काम नहीं करना चाहते हैं। उनकी ख्वाहिश है कि उनकी फिल्म को परिवार के हर सदस्य साथ में देखें ना कि अलग-अलग।
अजय देवगन की पिछली फिल्मों की सफलता ने साबित किया है कि स्वस्थ मंनोरंजन में भरोसा करते हैं। इन दिनों अजय देवगन प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में बिजी है।फिल्म अन्ना के आंदोलन पर आधारित है। कहा जा रहा है कि अजय देवगन पर्दे पर अरविंद केजरीवाल का किरदार निभा रहे हैं फिलहाल उनके रोल और कहानी का खुलासा नहीं हुआ है।फिल्म में उनके साथ द ग्रेट अमिताभ बच्चन और करीना कपूर हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। लेकिन इन दिनों अस्सी के दशक की हिट फिल्म हिम्मतवाला की रीमेक को लेकर भी काफी चर्चित हैं। फिल्म के निर्देशक साजिद खान है और फिल्म की अभिनेत्री तमन्ना हैं।


Click it and Unblock the Notifications
